14वें सामूहिक विवाह समारोह के क्रम में मातृ पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से हुआ सम्पन्न

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी,बाराबंकी । भाकियू ’टिकैत’ द्वारा चलाई जा रही अनेको सामाजिक मुहिम की कड़ी में आज गुरुवार को नवीन गल्ला मन्डी में आयोजित होने वाले 14वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी।समूचा मन्डी परिसर पंडाल और मण्डप की साज सज्जा से शुशोभित किसी बड़े वैवाहिक उत्सव की गवाही दे रहा है।सोमवार को मातृ पूजन की रस्म रीति रिवाज से सम्पन्न हुई।
भारतीय किसान यूनियन बाराबंकी के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह व निकाह समारोह के आयोजन की कड़ी में आज 14वें सामूहिक विवाह समारोह के क्रम में मातृ पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर तमाम महिलाओं द्वारा ढोलक की थाप पर मधुर ध्वनि में मंगल गीत गाये गए।मण्डप के खम्भो में माई-मऊरी की स्थापना पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा,व्यवसायी सरदार भूपेंद्र सिंह,अनोज वर्मा,नीलू प्रधान,मनोज काका,आदि गणमान्य लोगों द्वारा की गई। अब तक पंजीकृत 123 शादियों में तो 5 निकाह भी शामिल हैं। बुधवार को नवीन मन्डी स्थल पर जनपद के सभी भाकियू पदाधिकारियों की बैठक हुई।बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी व्यवस्था टीमें अपने अपने कार्य मे लग जाएं ताकि समारोह में आने वाले अतिथियों बरातियों एवं जनातियो की सेवा संस्कार में कोई कमी न रहे।भारतीय किसान यूनियन द्वारा नव विवाहित जोड़ो को उपहार स्वरूप सिलाई मशीन अलमारी कपड़े बर्तन आदि की व्यवस्था बुधवार की शाम तक पूर्ण कर ली गई।गुरुवार 25 सितम्बर को सामूहिक विवाह
समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर भाकियू के सैकड़ो सिपाही डटे हुए हैं। भाकियू के बैनर तले आयोजित हो रहे 14वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह में गुरुवार को वर वधू को आशीर्वाद देने हेतु बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button