24 महीने बाद जेल से छूट कानपुर आएंगे पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। 24 महीने जेल में रहने के बाद आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को अब जमानत मिल गई है वह आज शुक्रवार को कानपुर आ सकते हैं।
यहां मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को इरफान, उनके भाई रिजवान समेत 4 लोगों को जमानत दी।
इस बीच हाईकोर्ट पहुंचीं विधायक पत्नी नसीम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पौने तीन साल से जारी संघर्ष का सफर आज पूरा हुआ।
इस बारे में अवगत कराते चलें कि इरफान 2 दिसंबर, 2022 से जेल में बंद हैं। अभी महराजगंज जेल में हैं। इरफान सोलंकी पर कुल 10 केस दर्ज हैं। यह वह आखिरी मामला था, जिसमें इरफान को जमानत नहीं मिली थी। इस मामले में 2 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
लगभग 2 साल बाद जमानत पर छूट समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर एक झोपड़ी जलाने का आरोप था। इसके बाद एक मुकदमा उनके खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने का हुआ था, इसके बाद उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद ही उसी महीने में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया था। तभी से वह महाराजगंज जेल में निरुद्ध थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button