*जैदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए*

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला नान पजान निवासी एक युवक का बड़ी मीरा शाह के मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पेड़ में रस्सी से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।  जिसकी सूचना राहगीरों ने परिवार के लोगों को दी गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर क़स्बे के मोहल्ला नानपजान निवासी सईद उर्फ सैदू बोरे वाले का पुत्र आशु का शव  बुधवार की सुबह करीब 5 बजे मीरा शाह के मैदान में एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सहित पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि मौत का कारण साफ नही हो सका है। हालांकि पुलिस पूरे जांच पड़ताल में जुट गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button