.पंकज कुमार झा का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन

जमशेदपुर,21 दिसंबर 2025 (एजेंसी)।टाटा कंपनी में शीर्ष पद पर कार्यरत ई.पंकज कुमार झा का पार्थिव शरीर आज दोपहर यहां पंच तत्व में विलीन कर दिया गया।

ई.झा का कल शाम टेल्को अस्पताल में निधन हो गया था।मुखाग्नि उनके पुत्र अतुल कस्यप ने दिया।ई.झा 59 वर्ष के थे एवं अगले वर्ष सेवानिवृत होने वाले थे।ई.झा के परिवार में पत्नी श्रीमती सीमा के अलावा पुत्र अतुल एवं पुत्री संजना है। इनके पिता स्व. असर्फी झा भी टेल्को में शीर्ष पद पर थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार ई.झा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कल शाम करीब 4 बजे उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ।उन्हें तुरंत टेल्को अस्पताल ले जाया गया।जहां उनका निधन हो गया।दरभंगा जिले के हरिहरपुर ग्राम निवासी ई.झा टाटा कंपनी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।वह वेहद कर्मठ एवं मिलनसार व्यक्ति थे।एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button