“मेरा अधिकार” नामक एक पहल का उद्घाटन किया

अल्मोड़ा,अल्मोड़ा के द्वाराहाट में रतखाल ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत रतखाल एवं समाजसेवी प्रियांशी पटेल के सहयोग “मेरा अधिकार” नामक एक पहल का उद्घाटन किया गया, जो दूनागिरी ,रतखाल और कुकुछीना क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया।
इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करना ,करती है,उन्हें कौशल विकास, पुस्तकालय, कंप्यूटर संसाधन, प्रिंटिंग सेवाएं और ताइक्वांडो कक्षाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।

*मेरा अधिकार पहल के मुख्य उद्देश्य:*

– *महिला सशक्तिकरण*: महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और शिक्षा प्रदान करना।
– *स्वास्थ्य और स्वच्छता*: मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करके लड़कियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का प्रयास करना।
– *शिक्षा और संसाधन*: पुस्तकालय और कंप्यूटर संसाधन प्रदान करके लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना।
– *आपातकालीन सहायता*: लड़कियों और महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करना।

इस पहल का उद्देश्य न केवल लड़कियों को सशक्त बनाना है, बल्कि उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहित करना है। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा
इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत रतखाल के कुकुछिना में “मेरा अधिकार” अभियान के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक मीना आर्या,ग्राम प्रधान नंदन सिंह,पीयूष कुमार,अमित सिंह, अल्का शर्मा ,तुषार मठपाल के साथ साथ सामाजिक सरोकार के जुड़े अनेकों लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button