कांग्रेस की इंडिया गठबंधन ने 17 महीनों में दिए लाखों परिवारों को जीविका: गणेश गोदियाल
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एआईसीसी सीडब्ल्यूसी गणेश गोदियाल, जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने घर-घर अधिकार कैंपिंग, वोट चोरी एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कांग्रेस की इंडिया गठबंधन की 17 महीने की सरकार में बिहार की जनता को मिले अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोजगार, मेडल लाओ नौकरी पाओ, अच्छी पर्यटन नीति, आईटी पॉलिसी, आरक्षण की सीमा 75% इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 26000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों सहित बाईपास का निर्माण निवेश के क्षेत्र में 50000 करोड़ से अधिक के एमओयू साइन की ओर बढ़चर कर काम किया गया। ठीक उसी तर्ज पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गरीब परिवारों को उद्योग के लिए 2 लाख तक की सहायता विधवा दिव्यांग वृद्धा पेंशन 1500 प्रतिमाह, हर वर्ष 200 की बढ़ोतरी, भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु शहरी क्षेत्र में तीन, ग्रामीण क्षेत्र में पांच डिसमिल जमीन, हर विधानसभा में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 50000 करोड़ का बिहार बना स्टार्टअप फंड, 200 यूनिट मुक्त बिजली, मनरेगा में 300 रूपये प्रतिदिन मजदूरी और काम के दिन दोगुनी, भाई-बहन मान योजना सीधे खाते में 2500 रूपये प्रतिमाह, लाखों सरकारी पदों पर नियुक्तियां, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, सरकारी, निजी अस्पताल में दवाई जांच और सर्जरी की निःशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ पढ़ाई का अधिकार सामाजिक न्याय का अधिकार लागू किया जाएगा।लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार की जनता से रूबरू होकर यह मेनिफेस्टो कमेटी की रिपोर्ट देखकर घर-घर अधिकार, कमाई, दवाई, पढ़ाई, सामाजिक न्याय कार्ड का अंतिम रूप दिया है। प्रमाण के तौर पर हम बता दें कि राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में जन कल्याणकारी योजना आज लागू है। जिला अध्यक्ष सार्जन ने कहा कि हिंदू धर्म में साधकों को दूसरों के प्रति प्रेम और करुणा के साथ रहने व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है। आज भी वर्षों पूर्व की संस्कृति के तहत बेगूसराय में कई जगहों पर दुर्गा पूजा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर हिस्सा लेते रहे हैं। किरोड़ीमल दुर्गा गजानन दुर्गा पूजा समिति में मुस्लिम बहुल समूह मंदिर का प्रबंध करता है। बखरी पुरानी दुर्गा स्थान में सक्रिय रूप से मुस्लिम समुदाय का लोग हिस्सा लेता है। कई मुस्लिम कलाकार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए इस त्यौहार को हिंदू मुस्लिम दोनों मिलकर मनाते रहे हैं। इस बार भी मेले में भारी संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं के साथ उनकी भी भागीदारी रहेगी।
नफरती जनप्रतिनिधि के हिंदुत्व की जांच होनी चाहिए। उनके खिलाफ जिला प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिता भूषण, कांग्रेस नेता महेश सिंह, सुबोध कुमार, हारून रशीद खान, जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया, जयप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र सिंह, दीपक कुमार कश्यप व अन्य उपस्थित थे।


