पत्रकार एकता संघ पुनः हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार वालिया व प्रदेश उपाध्यक्ष डी आर भटनागर नियुक्त किये गये
चंड़ीगढ़ / पत्रकार एकता संघ में पदाधिकारियों की एक अलग ही सोच है जो पत्रकारों के हितों में कार्यरत हैं संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न सम्बंधित मामला आता है तो शीघ्र ही संज्ञान में लिया जाता है संगठन में एकता भाईचारा विश्वास एक दूसरे का सम्मान जो काफी समय से चला आ रहा है संगठन लगातार विस्तार मजबूती की ओर बढ़ रहा वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह लखनऊ के द्वारा हरियाणा में पुनः दोबारा अश्वनी कुमार वालिया को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की कमान सौंपी गयी साथ ही सीनियर सिटीजन डी आर भटनागर वरिष्ठ पत्रकार को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गयी है
पत्रकार एकता संघ परिवार की ओर से लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है हरियाणा में भी संगठन विस्तार मजबूती को लेकर जिम्मेदारी के साथ सभी पदाधिकारी मिलकर मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार एकता संघ को धरातल पर संगठित कर जिम्मेदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे