एक काम देश के नाम संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

 

नई दिल्ली -सेवा, समर्पण और जनकल्याण का लक्ष्य लेकर चलने वाली संस्था “एक काम देश के नाम” जो कि एक सामाजिक संस्था है के द्वारा श्रीराम हॉस्पिटल, विकासपुरी में श्रीराम हार्ट सेंटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही संस्था के प्रमुख एवं दिल्ली विकास प्राधिकरण के सदस्य राजीव बब्बर द्वारा संचालित ओपीडी ओन व्हील मेडिकल वैन के माध्यम से 400 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम अस्पताल विकास पूरी में किया गया इस अवसर पर आमजन को समर्पित 24×7 एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी सेवाओं का भी शुभारंभ हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर हृदय उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा , दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.पंकज सिंह , निगम पार्षद हरिश ओबेरॉय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि एक काम देश के नाम संस्था द्वारा 16,000 से अधिक मरीजों का उपचार तथा 80 से अधिक जीवन रक्षक रेफरल सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा का यह अभियान वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि
इस जनसेवा के लिए राजीव बब्बर एवं “एक काम देश के नाम” संस्था तथा श्रीराम हॉस्पिटल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना है कि यह सेवा का अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। डीडीए सदस्य राजीव बब्बर ने आये सभी मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र डाल कर स्वागत किया इस अवसर पर ओपी बब्बर, डाक्टर पंकज सिंघल, पंकज नागपाल और पंडित कुलदीप वशिष्ठ भी मंच पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button