लाल बिहारी लाल राजभाषा सेवा के लिए सम्मानित सोनू गुप्ता

भारत पोस्ट ब्यूरो नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डी.पी.आई.आई.टी. विभाग द्वारा वाणिज्य भवन,नई दिल्ली के सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में अपर सचिव एवं राजभाषा प्रभारी श्री राजीव सिंह ठाकुर, विभाग के विभिन्न संयुक्त सचिव, निदेशक, उपनिदेशक, उपसचिव एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा पुरस्कार वितरण 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को माननीय सचिव महोदय श्री राजेश कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस समारोह में लाल बिहारी गुप्ता “लाल“सहित कुल 13 विजेताओं को कुल 30 पुरस्कार वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त सरकारी कामकाज मूल रूप से हिंदी में करने के लिए वर्ष 2021-2022 ,2022-2023 के पुरस्कार भी प्रदान किेए गए।
लाल बिहारी गुप्ता “लाल“ को हाल ही में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा इसके वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया था। लाल बिहारी लाल को जैमिनी अकादमी ,पानीपत द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर युगल किशोर शुक्ल स्मृति सम्मान-2024 से डिजीटल रुप से सम्मानित किया गया है ।
श्री लाल बिहारी गुप्ता “लाल“ को देश की कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अभी तक लेखन एवं साहित्य ,पर्यावरण एंव सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए 100 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है। इनके लिखे सैकड़ो गीत बाजार में विभिन्न संगीत कंपनियों के पटल पर उपलब्ध है। इनकी कविता एवं आलेख विभिन्न समाचार पत्रों में अनवरत प्रकाशित होते रहते हैं। श्री लाल साहित्य टी.वी. के माध्यम से देश के नवोदित साहित्ययकारों को एक डिजिटल प्लेटफार्म विगत कई वर्षों से उपलब्ध करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button