यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व वैश्य एकता महासंग के तत्वधान में जनसुनवाई व होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट एवं वैश्य एकता महासंग द्वारा श्री सेवा राम सदन, 33 फुटा रोड, शिव विहार में जनसुनवाई एवं होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल जी मुख्य अतिथि, एडिशन डी.सी.पी श्री संदीप लाम्बा अतिविशिष्ठ अतिथि, ए.सी.पी. खजुरी खास श्री विजय पाल सिंह, ए.सी.पी गोकलपुरी श्री दीपक चन्द्रा, एस.एच.ओ. करावल नगर श्री विपिन यादव विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
जनता ने सुझाव दिया कि इस प्रकार की जनसुनवाई प्रत्येक माह आयोजित की जाए, जिससे पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस सुझाव को एडिशनल डी.सी.पी. लाम्बा ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस अवसर पर फ्रंट के उपाध्यक्ष एवं वैश्य एकता महासंग के श्री हरिश गोयल ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया। सभी अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सर्व श्री रविन्द्र कुमार गर्ग, महेश चन्द गुप्ता, विनोद गुप्ता, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, नन्हे लाल, क्षेत्रीय निगम पार्षद, पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, मनदीप गोयल (राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी), धर्मेन्द्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अवध कुमार (संगठन महामंत्री), राजेश अरोड़ा (संयोजक करावल नगर वि.स.), विकास ठाकर (अध्यक्ष, मुस्तफाबाद वि.स.), अशोक चौहान (मंडल अध्यक्ष, जौहारीपुर), श्रीमती वंदना गुप्ता, काजल (अध्यक्ष, ईस्ट करावल नगर मंडल), प्रतिभा शर्मा (उपाध्यक्ष, मुस्तफाबाद वि.स.) आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button