आज पहले सोमवार के लिए तैयार कानपुर, कांवड़ यात्रा के साथ शिव मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज पहले सोमवार से बाबा भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन नेकावड़ यात्रा और मंदिरों के लिए भी सुरक्षा कड़े इंतजाम किये हैं।
भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाने वाला सावन के इस महीने का पहला सोमवार आज 03 अगस्त को और 10 अगस्त दूसरा सोमवार, 17 अगस्त को तीसरा और 24 अगस्त को चौथा अंतिम सोमवार पड़ेगा। इन सभी दिनों में शिव मंदिरों में विशेष पूजा और जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस पूरे महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान जनपद के सभी शिवालयों में खासतौर से सावन के सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने और विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान की गई पूजा, जप, तप और व्रत का कई गुना फल मिलता है। खासतौर पर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
भोले भंडारी को सावन का महीना प्रिय होने के पीछे एक कथा है, दरअसल सावन के महीने ही मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। पूरे सावन महीने के दौरान हर दिन शिवजी की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती हैं। सावन के महीने में सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button