पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन कर सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश-*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी आज दिनांक 18.06.2025 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रतिभाग कर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा समस्त थानों द्वारा माल निस्तारण के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही, विवेचनाओं के निस्तारण कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की गई साथ ही गम्भीर अपराधों/महिला सम्बन्धी अपराध के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने, एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने व संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने, गौ तस्करी व अन्य अपराध जैसे- चोरी/नकबजनी/लूट/हत्या व आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों तथा अन्य लम्बित शिकायत प्रार्थना पत्र का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, वेरीफिकेशन सम्बन्धित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने, यू0पी0-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं उनका रिस्पान्स टाईम सुधारे जाने, विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने, किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले आगुन्तकों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार किया जाये तथा उसकी समस्याओं का निस्तारण थाने स्तर पर ही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में ही सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गयी तथा उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button