राजभाषा हिंदी सेवा के लिए लाल बिहारी लाल सम्मानित

 

सोनू गुप्ता

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डी.पी.आई.आई.टी. विभाग द्वारा वाणिज्य भवन,नई दिल्ली के सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग के अपर सचिव हेमानी पांडे ने की। इस कार्यक्रम में अपर सचिव हेमानी पांडे एवं संयुक्त सचिव सह राजभाषा प्रभारी संजीव , विभाग के विभिन्न निदेशक, उपनिदेशक, उपसचिव एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा पुरस्कार वितरण 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को माननीय अपर सचिव एवं संयुक्त सचिव के कर-कमलों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस समारोह में लाल बिहारी गुप्ता “लाल“ सहित कुल 13 विजेताओं को कुल 30 पुरस्कार वितरित किये गए।
लाल बिहारी गुप्ता “लाल“ को हाल ही में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा इसके वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया था। लाल बिहारी लाल को जैमिनी अकादमी ,पानीपत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर “रत्न सम्मान-2024” से डिजीटल रुप से सम्मानित किया गया है ।
श्री लाल बिहारी गुप्ता “लाल“ को देश की कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अभी तक लेखन एवं साहित्य ,पर्यावरण एंव सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए 100 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बी.ए. एवं एम.ए. के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है। इनके लिखे सैकड़ो गीत बाजार में विभिन्न संगीत कंपनियों के पटल पर उपलब्ध है। इनकी कविता एवं आलेख विभिन्न समाचार पत्रों में अनवरत प्रकाशित होते रहते हैं। श्री लाल साहित्य टी.वी. के माध्यम से देश के नवोदित साहित्ययकारों को एक डिजिटल प्लेटफार्म विगत कई वर्षों से उपलब्ध करा रहे हैं। हाल ही में लाल द्वारा नव वर्ष पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों साहित्यकारों को डीजिटल रुप से “साहित्य सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button