जनता दरबार: तीन पुराने मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किया गया भूमि विवाद

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक भूमि विवाद का मामला सुनवाई के लिए दर्ज किया गया तथा तीन पुराने मामले की सुनवाई कर निष्पादित किया गया। डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा के रबिन्द्र कुमार पाठक तथा देवेंद्र पाठक की रैयती भूमि विवाद मामले को सुनवाई के लिए दर्ज किया गया। निष्पादित मामले महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा के राजेन्द्र साह व कृष्ण नंदन पंडित, विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर के उमा देवी व कन्हैया कुमार तथा पहसारा पूर्वी पंचायत के खैरबन के मो अफरोज व मो नदीम का है।उपरोक्त मामले में उभयपक्षों के द्वारा मामले में दर्ज तिथि के बाद अभिरुचि नहीं लिया जा रहा था। जनता दरबार में कुल 06 मामले लंबित हैं। छतौना के रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार, अब्बूपुर के दामोदर महतो व सोनी देवी, रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार, चक्का के नारायण महतो व राजकुमार पोद्दार, शेखपुरा के सुखो तांती व मनोज पासवान, रजाकपुर के अमीर महतो व अमीन महतो, पहसारा के रमेश सहनी व राम उदय सहनी आदि मामले की सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गयी।
मौके पर सीओ सूरज कुमार, आरओ लवली कुमारी, सब इंस्पेक्टर अबोध कुमार सिंह, अंचल कर्मी अमरजीत कुमार व फरियादी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button