लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उदय ने ऊदलबाड़ी बाजार में 130 यूनिट रक्त एकत्र किया
सिलीगुड़ी : लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उदय की ओर से उद्लाबरी में आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया ,इस शिविर में क्लब के सभी सदस्यों एवम् आम नागरिकों ने रक्तदान किया।यह शिविर लेफ्टिनेंट किशन अग्रवाल और लेफ्टिनेंट गोपाल अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया था।
प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन आशीष अग्रवाल और लायन नितेश अग्रवाल ने किया।
ब्लड बैंक में चल रहे रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिल सके। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस नेक कार्य में भाग लेने वाले सभी भाई-बहनों का दिल से आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को साधुवाद दिया।
यह रक्तदान शिविर समाज सेवा, एकता और भाईचारे की एक मिसाल बनकर उभरा।


