*रामनगर विद्युत खंड अंतर्गत बिलिंग अनियमितता सुधार हेतु ज्ञापन*

 

*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

रामनगर, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रामनगर खंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी मसौली विमलेश मौर्य की कार्यशैली से नाराज व फर्जी बिलिंग, उपभोक्ताओं के हो रहे उत्पीड़न विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें अधिशासी अभियंता खालिद सिद्दीकी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया उपभोक्ताओं के जो बिल संबंधित शिकायत थी उनको उन्होंने मौके पर निस्तारित कर दिया। अन्य तीन से चार दिन में सारी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी तिलक राम गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर मोहम्मद शुऐब,उमेश यादव ,प्रेम सिंह,आकाश यादव, मो शोएब, अभिषेक ,आदि सैकड़ो महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button