*सशक्त हस्ताक्षर संस्था की यादगार कवि गोष्ठी संपन्न*

 

जबलपुर – सशक्त हस्ताक्षर की 29 वीं काव्य गोष्ठी कला वीथिका में सानंद सम्पन्न हुई ၊ विषय था भारत की महान नारियां ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने अपने शब्द -सुमनाें से सभी अतिथियों, साहित्य मनीषियों का हृदय से अभिनंदन किया ၊ मुख्य अतिथि अर्चना मलैया, अध्यक्षता मथुरा जैन उत्साही विशिष्ट अतिथि कवि संगम त्रिपाठी, सारस्वत अतिथि मंचमणि राजेश पाठक प्रवीण, शुभकामनाएँ यशोवर्धन पाठक,मंगल भाव सिद्धेश्वरी सराफ शीलू की गरिमामय उपस्थिति रही ၊
इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा अर्चना मलैया, मथुरा जैन उत्साही का साहित्य,समाज,संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु एवं कवि संगम त्रिपाठी का हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु उनके अनवरत अभियान एवं प्रयास हेतु सम्मानित किया गया ၊ मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए अर्चना मलैया ने प्राचीन समय से लेकर आज तक समाज, धर्म,संस्कृति के उत्थान में भारत की महान नारियों के नाम सहित योगदान पर प्रकाश डाला ၊मुगलों से यदि रानी दुर्गावती ने लोहा लिया, तो अंग्रेजों से रानी अवंतिबाई लोधी, महारानी लक्ष्मी बाई, अनेक महान नारियों का अतुलनीय योगदान बताया ၊ अध्यक्षीय उद्बोधन में मथुरा जैन उत्साही ने नारी के चौबीस रुप बताये,हर नारी पूजनीय है ၊
सरस्वती वंदना हिंदी, बुंदेली की प्रखर कवयित्री तरूणा खरे ने की ၊ नवोदित कवयित्री शहडोल से पधारी अंजली शर्मा, विवेक कुमार चौकसे की उत्तम प्रस्तुति से शुभारम्भ हुआ ၊ कवयित्री प्रतीक्षा सेठी, महासचिव जी. एल. जैन,ढीमर खेड़ा से बालमुकुंद लखेरा,कछार गाँव से अखिलेश खरे अखिल संगठन सचिव, आकाश वाणी कलाकार लखन रजक, अर्चना मलैया, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू, आशा मालवीय ने खूब तालियां बटोरी ၊ यशोवर्धन पाठक,जयप्रकाश श्रीवास्तव,कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, तरुणा खरे, प्रकाश सिंह ठाकुर, योगेन्द्र मालवीय,अमरसिंह वर्मा,राजकुमारी राज रैकवार, रजनी चौहान, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, कालीदास ताम्रकार काली, डॉ. सलप नाथ यादव प्रेम, कवि संगम त्रिपाठी, सुभाष जैन शलभ,डॉ. विनोद श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद पाण्डेय वृहद, सभी की प्रस्तुतियाँ सरस एवं उत्तम रहीं ၊ विवेक शैलार, बच्चन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संतोष नेमा संतोष, दिलीप लखेरा, निर्मला उत्तम श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संदीप खरे युवराज ने मंच को चरमोत्कर्ष पर पहुँचाया ၊ दीक्षा सराफ, ऋषिराज रैकवार ,कमलकांत ताम्रकार, प्रकाश मलैया, हरीश चिमनानी,एस चार्ल्स , रमाकांत गौतम की गरिमामय उपस्थिति रही ၊ संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा एवं आभार प्रदर्शन अखिलेश खरे अखिल ने किया ၊

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button