विधायक श्याम शर्मा का जन्मदिन खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव कर मनाया गया।
नई दिल्ली – हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम शर्मा का जन्मदिन उनके कार्यालय प्रताप नगर में बहुत ही सादे ढंग से श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव कर के मनाया गया
इस अवसर पर शिवम संकीर्तन मंडल द्वारा भजन गायक संजय द्वारा भजन कीर्तन किया गया, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ,पूर्व उधोग मंत्री दिल्ली सरकार हरशरण सिंह बल्ली सहित क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा मन्दिरो, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि इस अवसर पर मोजूद रहे सभी ने श्याम शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गोरतलब है कि श्याम शर्मा ने पहले ही बताया हुआ था की उन्हें किसी भी प्रकार का गिफ्ट, उपहार आदि ना दे केवल मोखिक तोर पर बधाई दे इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया खाटू श्याम के भजनों पर सभी मोजूद भगत झूम उठे और सभी ने रस भरे धार्मिक भजनों का आनंद उठाया पश्चिमी जिला के सभी पदाधिकारी एवं मंडलों की टीमें वहा मोजूद रही। विधायक श्याम शर्मा ने सभी आये लोगो का आभार व्यक्त किया।


