निशांत ने एलएनजेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

-मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार एक्शन मोड में हैं। पटना के हॉस्पिटल में अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं को जान रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को निशांत कुमार एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे। निशांत कुमार के हॉस्पिटल पहुंचते ही वहां मौजूद डॉक्टर्स और कर्मी अलर्ट हो गए। इस दौरान घूम.घूमकर पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
एलएनजेपी हॉस्पिटल में निशांत कुमार ने मरीजों से बातचीत की। किस तरह की सुविधाएं मरीजों को हॉस्पिटल में दी जा रही है और किस तरह की परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ रही है, इसके बारे में उन्होंने जाना। इसके साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में भी निशांत कुमार ने जानकारी ली। साथ ही हर एक वार्ड से लेकर बाथरूम तक को चेक किया।
हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को जानने के बाद निशांत कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा, यहां पर हमने कुछ कमियां पाई है। बैठने की लिए चेयर नहीं है और बाथरूम की सफाई भी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में एमआरआई मशीन काम कर रहा या नहीं, उसे चलाने के लिए टेक्नीशियन है या नहीं है, दवाइयां उपलब्ध है या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली। कमियों को लेकर सब कुछ ठीक किए जाने का आदेश भी उन्होंने दिया।
इससे पहले निशांत कुमार पीएमसीएच भी अचानक ही पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह मौजूद नहीं थे। इस वजह से उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था। उस दौरान निशांत कुमार ने अधिकारियों को आदेश दिया था। अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा था, मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button