पश्चिमी जिला द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन।
नई दिल्ली – पश्चिमी जिला द्वारा आज ऐरीना बेंकवेट हाल जनकपुरी में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ पंकज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डीडीए सदस्य राजीव बब्बर, विधायक श्याम शर्मा,निगम पार्षद हरीश ओबरॉय, जिला महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू मंच पर मोजूद रहे इस कार्यक्रम के संयोजक गगनदीप साहनी थे,इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक,वकील, डाक्टर, प्रोफेसर, अध्यापक आदि मौजूद रहे,इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, और एक फिल्म जो नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित थी दिखाई गई।इस अवसर पर स्वागत एवं रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की टीम द्वारा निभाई गई ,इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्षा स्वाती शर्मा, सरीना छिब्बर,निलिमा, आदि टीम के साथ मौजूद रहे जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ खरवाल,रोमित चीरा, अपनी टीम के साथ मोजूद रहे, व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित कोहली ने निभाई, इस अवसर पर निगम पार्षद सुमन त्यागी, आनन्द त्यागी , गगन साहनी जनकपुरी, मंडल अध्यक्ष रवि देवी पूजक, हेमंत हांडा, अजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर आदि मौजूद रहे।



