बिहार में छठ पूजा की तैयारियां शुरू!
राजीव कुमार झा
बिहार में छठ सबसे बड़ा पर्व है और इसे अत्यंत सादगी सरलता और पवित्रता से मनाया जाता है।
इसमें संध्या काल और प्रात वेला में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। सूर्य उपासना के
त्योहार छठ में लोग निरोग सुखी समृद्ध जीवन की कामना भगवान भुवन भास्कर से करते हैं और अपने गांव शहर के नदी ताल तलैयों के तट पर इसे मनाते हैं। इससे पहले यहां सफाई भी किया जाता है और यह दुखद है कि इसमें असावधानी सफाई कार्य के बाद तैरने की घटनाओं में कभी कभार बच्चों की मृत्यु भी हो जाती है। सचमुच तैरने का ज्ञान जिन लोगों को नहीं है उनके
लिए जलाशयों में गहरे पानी में जाना जानलेवा होता है। बिहार में प्रशासन के द्वारा छठ पूजा में नदी तालाब के किनारे जल में बांस बैरिकेडिंग से व्रतियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। आजकल बिहार के गली कूचों और बाजार में सर्वत्र
छठ के गीत मधुर गीत गूंजते सुनाई दे रहे हैं।


