प्रो.आर.एन.सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

एम. के.मधुबाला
पत्रकार।

नयी दिल्ली,27मार्च 2024 (एजेंसी)। जाने माने शिक्षाविद प्रो(डा.) आर.एन.सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

यह जानकारी डॉ.सिंह ने कल यहाँ बातचीत के दौरान दी।80 वर्ष के उम्र दराज डॉ.सिंह ने इसके लिए इलाके में यात्रा एवं जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

देश के कई शीर्ष संस्थानों में लंबे समय तक उच्च पदों पर रहे डॉ.सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में भय,भूख एवं बेरोजगारी चरम पर है।लोग परेशान हैं।जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को बाँट दिया गया है।

डॉ.सिंह ने कहा कि यह समय सभी लोगों को एकजुट होकर फिरका परस्ती ताकतों को उखाड़ फेंकने की है अन्यथा देश गर्त में चला जायेगा। हम गांधी के सपनों को साकार कर ही देश को माजबूत कर सकते हैं।

संसद में आम लोगों की समस्याओं को मुखरता से उठाने की लालसा के साथ चुनावी जंग में उतर रहे प्रो.सिंह ने कहा कि इस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को गोलबंद होने की जरूरत है। वह निरंतर इस प्रयास में लगे हैं। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button