पश्चिम चंपारण के रामनगर में जन सेवा सहयोग ट्रस्ट में बढ़ी सदस्यता, ग्राम बारवा बजरिया में महिलाओं एवं पुरुषों ने लिया सदस्यता ग्रहण*
_रमेश ठाकुर-रामनगर,पश्चिमी चंपारण(बिहार)_जन सेवा सहयोग ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होकर ग्राम बारवा बजरिया में महिलाओं एवं समाजसेवी पुरुषों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष मो. एकलाख एवं युवा जिला अध्यक्ष (बगहा) ब्रिजबिहारी ठाकुर की उपस्थिति में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है।
संस्थापक मो. एकलाख ने बताया कि जन सेवा सहयोग ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है, जो समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करते हैं।
युवा जिला अध्यक्ष (बगहा) ब्रिजबिहारी ठाकुर ने कहा कि संगठन लगातार गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।
इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई और ट्रस्ट के आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
संस्था ने समाज के हर वर्ग से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ें और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएं, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके और समाज को एक बेहतर दिशा दी जा सके।




