पंजाबी अध्यापिकाओ ने कपिल मिश्रा से मिल कर अपनी मांगे रखी ।

 

नई दिल्ली – पंजाबी अकादमी के अंतर्गत कार्य करने वाली पंजाबी भाषा अध्यापिकाओं ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर के साथ दिल्ली सरकार के कला संस्कृति एवं भाषा विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा से दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिल कर अपनी मांगे रखी

और पंजाबी अकादमी द्वारा चलाए जाने वाले रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर जल्द शुरू करने की मांग रखी और पंजाबी अकादमी का संचालन करने वाली कार्य समिति का तत्काल गठन जल्द करने की मांग रखी मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाबी अकादमी की अध्यापिकाओ को विश्वास दिलाया की जल्द ही रेगुलर पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर शुरू किए जायेंगे और समिति का गठन जल्द किया जायेगा इस संबंध में उचित निर्देश भी जारी किए, गोरतलब है कि यह पंजाबी भाषा सिखलाई सेन्टर एक योजना के तहत 27 साल पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना सरकार ने शुरू किए थे जो लगातार चल रहे थे पर पिछले वर्ष अगस्त 2024 में पंजाबी भाषा विरोधी केजरीवाल सरकार ने बन्द कर दिए थे।जिसके कारण दिल्ली में पंजाबी भाषा का प्रचार प्रसार रुक गया था।अब दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के आदेश से उम्मीद है यह सेन्टर जल्द शुरू होंगे। पंजाबी अध्यापिकाओ के प्रतिनिधि मण्डल में राजीव कौर, चंनप्रीत कौर, स्वर्ण कौर, देवेंदर कौर, इंद्रजीत कौर सुखप्रीत कौर, गगनमीत कौर, कवलदीप कौर, रुपिंदर कौर, परमिंदर कौर, गुरु चरण कौर आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button