नारकोटिक्स , नकली एवं प्रतिबंधित औषधियों की रोकथाम हेतु मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश , सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल अयोध्या के आदेश एवं समाचार पत्र में प्रकाशित हुई खबर जनपद बाराबंकी के दो थोक दवा व्यापारी की गिरफ्तारी की खबर को संज्ञान में लेते हुए । आज दिनांक 28 अगस्त 25 को जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो जनपद बाराबंकी एवं जिला औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी जनपद अयोध्या की संयुक्त गठित टीम द्वारा दवा मंडी एवं कुर्सी रोड जनपद बाराबंकी में स्थित मेडिकल स्टोर शगुन फार्मा व जायसवाल मेडिकल स्टोर पर अभिलेखों की सघन जांच की गई एवं नारकोटिक्स औषधियों एवं प्रबंधित औषधियों की सघन जांच की गई, मौके पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित औषधियों नहीं पाई गई । परन्तु मेडिकल स्टोर में रखी औषधियों में से 04 औषधियों का रेंडमली आधार पर उसका नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, तथा प्रयोगशाला द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।




