राजिंदर सिंह बने हरियाणा रिपब्लिकन पार्टी कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र , 17 अप्रैल । हरियाणा प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र के राजिंदर सिंह को जिला अध्यक्ष नियक्त किया गया है । इस नियक्ति पर राजिंदर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास आठवले एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संग़ठन ने जिस उमीद के उन्हें ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, लग्न, व निष्ठा से निभाऐगे साथ ही संग़ठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ेगे ! उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया भी मौजूद रहे !




