रवि सोनू कुंडली हुए राष्ट्रीय पर्यावरण अवार्ड से सम्मानित बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण अवार्ड समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी रहे मौजूद

 

अश्विनी वालिया
दिल्ली, 14 जून : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली को शनिवार को विश्व पर्यावरण सेमिनार के अवसर पर बेंगलुरु के टाउन हाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पर्यावरण अवार्ड से सम्मानित किया गया। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राष्ट्रीय नागरिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राजे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एम. वेंकटेशन तथा तमिलनायडु से युवा नेता मोहन लाल डीपीएस इत्यादि मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि रवि सोनू कुंडली को यह सम्मान समाज सेवा एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय नागरिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था की ओर दिया गया। रवि सोनू कुंडली राष्ट्रीय पर्यावरण अवार्ड मिलने पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने रवि कुंडली को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button