राजकीय एलबीएस कॉलेज में अब रील बनाना पड़ेगा भारी, परिसर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध !
आरएलपी अध्यक्ष देशराज पायला की आपत्ति के बाद प्राचार्य ने जारी किया सख्त आदेश !
कोटपूतली-बहरोड़-
राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय कोटपूतली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेश पायलट की मूर्ति के सामने रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की घटनाओं पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देशराज पायला ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ आर. के. सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही है कि कुछ युवक कॉलेज परिसर में मूर्ति के आगे गानों के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं जो स्व. पायलट जी जैसी महान विभूति का अपमान है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य आर.के. सिंह ने कॉलेज परिसर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया और निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई इस प्रकार की गतिविधि करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




