क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण मेरी पहली प्राथमिकता : आलोक सिंह

आलोक का रोली चन्दन कर बिटिया प्रज्ञा ने किया अभिनंदन

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी अहमदपुर,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर अंतर्गत पुलिस चौकी अहमदपुर आलोक सिंह राजावत का क्षेत्रवासियों एवं पत्रकार बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

चौकी क्षेत्र के पूरे अमेठिया गांव की बिटिया प्रज्ञा द्वारा रोली चंदन लगाकर आलोक का अभिनंदन किया। जिले के रक्तमित्र और ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह ने चौकी प्रभारी आलोक सिंह को क्षेत्र की विभिन्न विषयों की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र को युवा और कर्मठशील चौकी प्रभारी के रूप में कमान संभाली है जिससे क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व का विषय है ,साथ ही कानून व्यवस्था मजबूत और जिम्मेदार हाथों में है। वहीं चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आमजनमानस सीधे उनसे अपनी समस्या को लेकर बेहिचक रख सकती है,समय – समय पर जन संवाद के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जायेगा। सरकार की मंशा अनुरूप शोषित – पीड़ित – वंचित व सर्वसमाज के लोगों को न्याय दिलाना उनका कर्तव्य होगा। पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ है पुलिस और पत्रकार बंधुओं का आपसी सामंजस्य समाज का दर्पण है। इस अवसर पर लोगों द्वारा चौकी प्रभारी को अंगवस्त्र , फूलमाला व मुंह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएं भेंट की। इस दौरान मौके पर रक्तमित्र आशीष सिंह,अनिल कुमार, मो० इरफान ,दिग्विजय सिंह,संदीप शर्मा,संदीप रावत ,सुरेंद्र रावत, अमरेश रावत ,डॉ रवि सागर ,संदीप गौतम ,नवाज अंसारी,ज्ञान प्रकाश,जयकुमार,सनी रावत,धनंजय यादव,अतुल सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button