सब-जेल का किया औचक निरीक्षण !

किसी भी प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी नहीं !

 

भारत पोस्ट ब्यूरो  कोटपूतली-  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जेल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में सब-जेल गोपालपुरा में औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर, बैरकों एवं कैदियों के आवासीय स्थानों की सघन तलाशी ली गई। कैदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति एवं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। जांच के दौरान जेल में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। अभियान में उपखण्ड मजिस्ट्रेट बृजेश चौधरी, वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक, वृताधिकारी विराटनगर शिप्रा, कोटपूतली थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सरूण्ड थानाधिकारी इमरान खान, प्रागपुरा थानाधिकारी राजेश मीणा, बानसूर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रिज़र्व पुलिस लाइन के समुचित पुलिस बल ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button