बीएमएस समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया डांडिया-गरबा
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। शुक्रवार को बीएमएस भूमिहार महिला समाज की ओर से डांडिया-गरबा कार्यक्रम बेगूसराय के वीणा बैंक्वेटट हॉल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा। बीएमएस की संस्थापिका प्रीति प्रिया के अचानक आगमन से उपस्थित महिलाओं में उत्साह और प्रसन्नता दोगुनी हो गई। समाज की सदस्यों ने इसी प्रकार आगामी कार्यक्रम को भी भव्य और सफल बनाने की जरुरत बतायी। बीएमएस की महिलाओं ने मिलकर माता रानी का आह्वान किया और जमकर नाच व गाने के साथ डांडिया का उत्सव मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेबी, स्मिता, काजल, मीनाक्षी, उमा सहित दर्जनों महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




