सचिन गैस सर्विस का फल- फूल रहा है अवैध कारोबार

भारत पोस्ट
नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार का बाजार गर्म है । अधिकांश गैस एजेंसियां अवैध कारोबार में भागीदार बनी हुई है। एजेंसियों की भागीदारी से अवैध कारोबार बेखौफ फल -फूल रहा है। गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार में सचिन गैस सर्विस (भारत पेट्रोलियम), 04/51, ओल्ड डबल स्टोरी, लाजपत नगर 4, नई दिल्ली सम्मिलित पीई गए हैं।
विश्वस्त सूत्रों से मेरी जानकारी के मुताबिक, जाकिर नगर ओखला निवासी उपभोक्ता रेहाना बेगम के घर सचिन गैस सर्विस के डिलीवरी मैन मान सिंह उर्फ मनोहर पाल सिंह दो भरे हुए सिलेंडर दे गया। खाली सिलेंडर का वजन 16.100 किलोग्राम और गैस का वजन 14.200 किलोग्राम तो पूरे सिलेंडर का वजन 30.300 किलोग्राम होना चाहिए, लेकिन जब सिलेंडर का वजन किया गया तो 26.500 किलोग्राम था । अर्थात साढे तीन किलो 800 ग्राम गैस कम था।
इस बाबत जब डिलीवरी मैन से पूछा गया तो वह कनेक्शन कटवा देने की धमकी देने लगा। डिलीवरी मैन मानसिंह जबरदस्ती एक सिलेंडर लेकर चला गया। फिर दूसरा सिलेंडर लेने आया। तब तक उपभोक्ता रेहाना बेगम मीडिया प्रतिनिधि को बुलाकर गैस कम होने का पुख्ता सबूत उजागर की। दरअसल गैस के अवैध कारोबार में मुख्य रूप से सचिन गैस सर्विस, डिलीवरी मैन और गैस कटिंग के दुकानदार संलिप्ता हैं यह कारोबार बेखौफ चल रहा है और उपभोक्ता की जेबें तराशी जा रही है। प्रशासन और सरकार इस अवैध कारोबार पर लगाम लगा पाएंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button