बांकीपुर चुनाव प्रचार में जुटी संतोष कुमार महंती की टीम

श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में जीत की कामना को लेकर की पूजा -अर्चना

 

भारत पोस्ट संवाददाता, नई दिल्ली। ओडिसा के वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कुमार महंती की भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी में पूजा- अर्चना कर पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के जीत की कामना की।
श्री महंती के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा हमारी टीम को जो दायित्व सौपा गया, उस कड़ी में हमारी टीम बांकीपुर उप चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं से डोर -टू -डोर मिल रही है और प्रदेश और केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं के फायदे से अवगत करा रही है ।

श्री महंती क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के उपरांत भगवान जगन्नाथ से जीत की कामना लेकर पूरी में पूजा -अर्चना कर आशान्वित है कि बांकीपुर भाजपा की झोली में ही आएगी? उनका मानना है कि जिस तरह से यह सीट भाजपा की रही है और क्षेत्र के मतदाताओं की रुझान से स्पष्ट है कि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा की जीत होगी। क्षेत्र में प्रचार प्रसार के दौरान क्षेत्र की जनता ने भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता संतोष कुमार मोहंती और उनकी टीम को भव्य स्वागत किया । लोगों के अपार जनसमर्थन इस बात की पुर्वानुमान है की जीत भाजपा की ही होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button