सरदार दया सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
सनंत सिंह
पत्रकार।
नयी दिल्ली,8 अप्रैल 2024.गाँधीवादी सरदार दया सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
श्री सिंह ने आज यहाँ इस आशय की जानकारी दी।वह इससे पहले राजस्थान के अलवर से चुनाव लड़ चुके हैं।उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।उन्होंने कल कॉफी होम में अपने समर्थकों के साथ गहन मंत्रणा भी की।इससे पहले सुरजीत भवन में लोगों से मिले थे।
गाँधीवादी श्री सिंह ने कहा कि आज की स्थिति बहुत विकट है।लोग परेशान हैं।भय का माहौल बना हुआ है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान भी इतना दमन नहीं था।खेती किसानी सब चौपट है।किसानों का उनका हक नहीं मिल रहा है।देश मव भयंकर बेरोजगारी है।उद्योग धंधा बर्बाद है।

