हरी नगर विधानसभा में श्याम शर्मा ने विशाल कार्यक्रम कर योग दिवस मनाया।
नई दिल्ली- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरी नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वर्गीय पंडित रतन चन्द शर्मा वाटिका लघु खेल परिसर प्रताप नगर के मैदान में विधायक श्याम शर्मा द्वारा एक विशाल योग शिविर सुबह 6 बजे आयोजित किया गया इस योग शिविर में सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्र की आरडब्ल्यूए गुरुद्वारा मन्दिर समितियों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया इस अवसर पर बोलते हुए विधायक श्याम शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त जीवन का आधार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी जिसके फलस्वरूप आज सम्पूर्ण विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है विधायक श्याम शर्मा ने कहा कि हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान दें सकते है। उन्होंने कहा किइस बार दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पूरी दिल्ली में योग दिवस को मनाने के व्यापक इंतजाम किए थे जो प्रशंसा योग्य है
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई भी दी इस अवसर पर पुलिस अधिकारियो, डाक्टर, एवं अन्य वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर तीनो मंडलो के अध्यक्ष हेमंत हांडा, शशि तंवर, सुभाष तंवर को भी सम्मानित किया गया योग दिवस कार्यक्रम के बाद जलपान की व्यवस्था भी विधायक श्याम शर्मा द्वारा की गई थी।

