देश की विशिष्ट हस्तियों को मिला विभूति सम्मान

सनंत सिंह
पत्रकार

नई दिल्ली, 1 मार्च 2024(एजेंसी ) l शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट लोगों को अमरेंद्र फॉउंडेशन की ओर से शुक्रवार को भारत विभूति सम्मान सम्मान प्रदान किया गया।

राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक समारोह में सभी को यह सम्मान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा, डॉ.अलका गुर्जर, सीनियर एडवोकेट डॉ. जी वी राव, डीजी डिफेंस अभय सिंह, प्रो.योगेश कुमार, कुलपति डॉ. बीएन मिश्रा एवं संस्था के निदेशक अमरेंद्र पाठक द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में सांस्कृतिक संगीत और नित्य भी प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन वरिष्ठ पत्रकार व फाउंडेशन के संस्थापक नवेश कुमार ने की । इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, एवं लैंगिक समानता पर विचार गोष्ठी का आयोजित कीगयी। जिनमे एडवोकेट रंजिता राज, कैप्टन श्रीमती रमा आर्या, वरिष्ठ पत्रकार डॉ समरेंद पाठक, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीता हरिहरन, अभय सिन्हा, हीरा लाल प्रधान एवं प्रो अमरेंद्र झा आदि ने आधुनिक भारत में महिलाओं के लिए समान अवसर और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे ।

जिन हस्तियों को भारत विभूति सम्मान दिया गया, उनमें आईपीएस आनंद मिश्रा, कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा , श्रीमती विनीता हरिहरन, श्रीमती लैला परवीन, डॉ ईशा गर्ग, डॉ शाहीन आलम और श्रीमती अर्पिता स्वामी शामिल है ।

इसीप्रकार पंडित गोविंद मिश्रा, डॉ कुमार गौरव, एडवोकेट जगदीश चौहान, मनोज कुमार, श्रीमती निलम झा, इंजिनियर बेचन झा एवं मिस सुनीता चौधरी को समाज विभूति दिया गया । वही ओम भाटी एवं श्रीमती पुष्पा देवी को कला विभूति, अनुज झा एवं नवनीत द्विवेदी को शिक्षा विभूति और एडवोकेट दिनेश साहू, खोमचंद साहू,आशीष पाठक, शमा रमन एवं नंदकिशोर राय को युवा विभूति सम्मान प्रदान किया गया । एल.एस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button