सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल )के युवक की गोवा नाइट क्लब हादसे में मौत, परिजनों में शोक

 

अजित प्रसाद/सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमे क के बागडोगरा के रहने वाले 24 वर्षीय युवक सुभाष छेत्री की गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलिंडर विस्फोट से हुई भीषण आग में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते दिन जब यह दुर्घटना हुई, सुभाष रसोईघर में खाना बनाने के काम में व्यस्त थे।

करीब दो साल पहले सुभाष रसोइए के रूप में नौकरी करने के लिए उस नाइट क्लब में गए थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घर पर उसकी मां टोंका माया छेत्री ही रहती हैं, जो बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध होकर रो पड़ीं।

दूसरी ओर, उसकी बहन उर्मिला छेत्री ने बताया कि पहले उन्होंने टीवी पर खबर देखकर जाना कि उनका भाई गंभीर रूप से घायल है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि हादसे में उसकी मौत हो गई। उर्मिला ने नाइट क्लब प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि वहां उचित अग्नि सुरक्षा प्रणाली नहीं थी, जिसके कारण उनके भाई की जान गई। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button