चुनावी तैयारियों को लेकर बगहा में बीएलओ को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग, एसडीओ ने किया निरीक्षण”

 

_रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर 04-बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इस कड़ी में बगहा-01 के प्रखंड सभागार स्थित पुराने भवन में 10 मई को प्रातः 10 बजे से मतदान केंद्र संख्या 01 से 53 तक के बीएलओ को निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण 04-बगहा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार (भा.प्रा.से.) ने किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा, “स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। बीएलओ इस प्रक्रिया की नींव हैं, और उनका जागरूक एवं जिम्मेदार होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक बीएलओ अपने कर्तव्यों को पूरी दक्षता और सजगता के साथ निभा सकें।”

प्रशिक्षण सत्र का संचालन IIIDM द्वारिका, दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक श्री गौरव कुमार (शिक्षक) के नेतृत्व में सहायक प्रशिक्षक मो. कलीमुल्ला एवं श्री प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल छह चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथियां निम्नलिखित हैं:

13 मई 2025: मतदान केंद्र संख्या 54 से 105 तक

14 मई 2025: मतदान केंद्र संख्या 106 से 160 तक

16 मई 2025: मतदान केंद्र संख्या 161 से 210 तक

22 मई 2025: मतदान केंद्र संख्या 211 से 261 तक

23 मई 2025: मतदान केंद्र संख्या 262 से 315 तक

निर्वाचन पदाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराने, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button