राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंझौल में बनाई गई रणनीति
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि आर्य ने मंझौल के अनुमंडल न्यायालय में बैठक की। इस बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। इस बैठक में एसडीजेएम मयंक कुमार पांडे, मंझौल अनुमंडल न्यायालय संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सचिव सुरेश सिंह, सहायक विधि सुरक्षा सलाहकार वीरेंद्र कुमार, पीएलवी शैलेश कुमार उपस्थित थे। इस बैठक में संघ के सचिव सुरेश सिंह ने लोक अदालत में छोटे-छोटे परेशानियों के बारे में सचिव को अवगत कराया। जिसपर सचिव ने परेशानी दूर करने का भरोसा दिलाया।




