हरियाणा को प्रदूषण मुक्त व सुंदर बनाने की प्रस्ताव गवर्नर साहब के साथ चर्चा की सुनील शर्मा ने।
हरियाणा, ज्योती वूमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुनील शर्मा ने अपनी टीम के सदस्य अक्षय सैनी, अर्पन सिंह ओर श्रीमती बेलम माधवी अध्यक्षा सावित्रीबाई फूले वेलफेयर एसोसिएशन के साथ हरियाणा गवर्नर माननिय बंडारू दत्तात्रेया जी से मुलाकात की ओर हरियाणा को स्वच्छ ओर प्रदूषण मुक्त बनाने ओर गौ माता को भी शोषण मुक्त बनाने पर चर्चा हुई।
श्रीमती सुनील शर्मा ने बताया कि हरियाणा के 80% हिस्से में कूड़े कचरे ओर सड़कों पर मलवे के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े कचरे से बड़ी गम्भीर बिमारियां फैलती है। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण से बहुत सारी बिमारियां जन्म ले रही है जिसके कारण हमारे बच्चों,बुजुर्गो एवं गर्भवती महिलाओं पर बिमारियों का असर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चे,बुजुर्ग एवं गर्भवती महिला जानलेवा बिमारियों का शिकार हो रहे हैं।
श्रीमती सुनील शर्मा ने माननीय गवर्नर जी से इन समस्याओं क हल करने के लिए प्रस्ताव रखा और ज्योति वूमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट सोसाइटी अपने समाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर हरियाणा को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया। माननीय गवर्नर जी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना ओर ज्योती वूमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुनील शर्मा व उनकी टीम की इस नेक काम को करने की पहल की सराहना करते हुए इस नेक काम को करने में उनकी मदद करने का भी आश्वासन दिया।



