शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से हुए सम्मानित
तेघड़ा में 07 सितंबर को राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। तेघड़ा में 07 सितंबर को तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति, बेगूसराय के बैनर तले राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। गुरुवार को बेगूसराय स्थित शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के कार्यालय सर्वोदयनगर में शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल, सचिव मिन्टू कुमार झा, संरक्षक सीताराम शेरपुरी ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता होंगे। कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, रोहतास, मुंगेर, समस्तीपुर सहित सीमावर्ती जिले के कवि ने आने की सहमति प्रदान किया है। कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों को अटल साहित्य कला सम्मान एवं अशोक स्तंभ का मोमेंटो मिथिला पाग, शॉल से सम्मानित किया जायेगा। बैठक के उपरांत जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा बिहार के अध्यक्ष व शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र महतो, पंकज कुमार, कामेश्वर प्रसाद उपस्थित थे।



