तेज प्रताप ने पार्टी बनाई- जनशक्ति जनता दल
* *पोस्टर पर लोहिया, जेपी, कर्पूरी ठाकुर सबका फोटो, लेकिन लालू का नहीं_**
*नई दिल्ली:* राजद से बाहर किए गए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी का एलान किया है. उनकी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है. उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह भी सार्वजनिक किया है. तेज प्रताप यादव की पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में तेज प्रताप यादव की तस्वीर लगी है. और इसके साथ लिखा गया है- ‘सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव.’ इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा गया है, ‘जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप.’

