तेज प्रताप ने निलंबित मिशाल को बनाया नया पीए

-जुलाई 2025 में मिशाल को किया था निलंबित

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने नए पीए को नियुक्त कर लिया है। उन्होंने मिशाल कुमार सिन्हा को पीए बनाया है। एक लेटर पार्टी की ओर से जारी किया गया है। उस लेटर में लिखा गया कि मैं मिशाल कुमार सिन्हा को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और अपना निजी सहायक नियुक्त करता हूं।
जानकारी के मुताबिक, मिशाल सिन्हा को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो.वीडियो वायरल होने को लेकर निलंबित कर दिया था। 2025 के जुलाई महीने में जब तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था। उस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को निलंबित कर दिया था।
तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मैं आप सभी साथियों को सूचित करना चाहता हूं कि मिशाल सिन्हा मेरे यहां रहकर कुछ काम देखा करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसने मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया, जिसके ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेज मुझे प्राप्त हुए हैं। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थायी रूप से निलंबित करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button