समर्पित कांग्रेसजनों के द्वारा बिहार के प्रखंड-पंचायत स्तर पर *आपका साथ चाहिये* की यात्रा 25 मार्च से शुरुआत करेंगे

 

अजित प्रसाद, पटना : बिहार कांग्रेस के नेता एवं एआईसीसी सदस्य आनन्द माधव ने बताया कि 17 मार्च 2026 को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों ने “बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन” का आयोजन किया था। महासम्मेलन में लिये गये निर्णय के आलोक में दिल्ली जानें के पूर्व जिलेवार “कांग्रेस बचाओ महासम्मेलन” आयोजित करना है।इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 से बिहार के प्रखंड-पंचायत स्तर पर *आपका साथ चाहिये* की यात्रा शुरुआत पूर्व विधायक छत्रपति यादव खगडिया से प्रारंभ कर रहे है । उनके साथ समर्पित कांग्रेसियों की टीम भी साथ चलेगी।
यह यात्रा समर्पित कांग्रेसजन के साथ बदलाव की शुरुआत पर आधारित है। चुकी खगड़िया छत्रपति जी का कर्मक्षेत्र भी रहा है और धर्मक्षेत्र भी, अत: इस यात्रा में वे अपने पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को भी समाज के सामने साझा करेंगे।
आज बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रहा है।हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी के अथक प्रयास के वाबजूद भी आज बिहार कांग्रेस अपने सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। कांग्रेस के सच्चे सिपाही आज हासिये पर हैं।2025 विधान सभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हुए धांधली और गडबड़डियॉं किसी से छिपा नहीं है । फिर से बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर सिर्फ धोखा हो रहा है।हमसब मूकदर्शक बने हुए है।
जरूरत है साथ आने की, आवाज उठानें की। इसी संदर्भ मे हम 25 मार्च 2026 को खगड़िया जिला के बेलदौर- चौथम प्रखंड से “आपका साथ चाहिए यात्रा” की शुरुआत हो रही है । खगड़िया के बाद इस यात्रा का आयोजन पूरे प्रदेश में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button