सिलीगुड़ी जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर ‘वृहत्तर सिलीगुड़ी नागरिक मंच’ ने आयोजित किया नागरिक सम्मेलन
अजित प्रसाद/सिलीगुड़ी: अलग सिलीगुड़ी जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सोमवार को ‘वृहत्तर सिलीगुड़ी नागरिक मंच’ की ओर से एक महत्वपूर्ण ‘नागरिक सम्मेलन’ (नागरिक कन्वेंशन) का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच स्थित रामकिंकर हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के कई बुद्धजीवी, नागरिक समाज के प्रतिनिधि और विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए।भक्तिनगर और NJP को भी प्रस्तावित जिले में जोड़ने की मांगआयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में पृथक सिलीगुड़ी जिला गठन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही नए प्रस्तावित सिलीगुड़ी जिले के प्रशासनिक दायरे में जलपाईगुड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले भक्तिनगर और एनजेपी (NJP) थाना क्षेत्रों को भी शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया और इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव पारित किया गया।”अब मुकाम तक पहुँचेगा आंदोलन” — रतन बणिकवृहत़्तर सिलीगुड़ी नागरिक मंच के सचिव रतन बणिक ने कहा कि सिलीगुड़ी को जिला घोषित करने की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार उनका यह आंदोलन निश्चित रूप से सफल होगा और सिलीगुड़ी को पूर्ण जिले का दर्जा मिलेगा।उन्होंने नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों से इस मुहिम में आगे आकर अपने बहुमूल्य सुझाव और समर्थन देने की अपील की है।




