राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जिला कलेक्टर व एस.पी.को निर्देश दिया।

कोलकाता,9 मई 2024. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार के मामले में पश्चिम बंगाल में दक्षिणी 24 परगना जिले के कलेक्टर एवं एस.पी.को आवश्यक कार्रबाई कर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देंने का निर्देश दिया है।

आयोग के पूर्वोत्तर यूनिट की ओर से 7 मई को 2024 को जारी पत्र में यह निर्देश दिया गया है। जिले के हड़िया गांव, थाना जीवन तारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री सरदार ने अपने चल अचल संपत्ति एवं जान माल की सुरक्षा हेतु आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है,कि श्री सरदार पश्चिम बंगाल से प्रकाशित एवं प्रसारित एक मीडिया संस्थान के प्रमुख हैं एवं इन पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं।देश भर के पत्रकार संगठनों ने इनपर हुए हमलों की समय समय पर कड़ी निंदा करते हुए सरकार से इनकी सुरक्षा की माँग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button