गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में नाम सिमरन अभियास करवा के नये हाल का उद्घाटन हुआ ।
नई दिल्ली – गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी एक ब्लाक सुभाष नगर में सिक्ख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीये जगजीत सिंह बबिहा द्वारा नाम सिमरन अभियास कार्यक्रम करके सुबह प्रातः काल में संगत को निहाल किया गया जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने पहुंच कर नाम सिमरन अभियास किया, इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के प्रथम तल पर नये बनायें गये गुरु हरगोबिन्द साहिब जी दीवान हाल का उद्घाटन कर संगत को समर्पित किया गया गुरुद्वारा साहिब में आने वाली सबसे बुजुर्ग महिला कृष्णावंती से रिबन काट कर नये हाल का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य इंद्रप्रीत सिंह मोंटी कौछड़, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब कमेटी के मुख्य सेवादार बलदेव सिंह वीर जी, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह,सकतर अमरजीत सिंह अमर, स्टोर इंचार्ज सतविंदर सिंह छिन्दा, सदस्य नव प्रीत सिंह, गोल्डी, जगमोहन सिंह मोहनी, गुरुद्वारा साहिब की स्त्री विंग की अध्यक्ष गुरुमीत कौर,किरन, आदि मौजूद रहे,इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी सुखविंदर सिंह, दविन्द्र सिंह तरनतारन, जसकरण सिंह ने सभी सिक्ख संगत को नये गुरु हरगोबिन्द साहिब जी दीवाना हाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर लंगर प्रसाद का वितरण भी किया गया, कमेटी अध्यक्ष बलदेव सिंह वीर जी ने कहा कि अब समय समय पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रम गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में आयोजित होते रहेंगे ताकि संगत गुरुद्वारा साहिब में आ कर गुरुमत ज्ञान हासिल कर सकें एवं कीर्तन का आनन्द ले सके।

