थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को कियागया

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.05.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर *चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/अभियुक्तगण* 1.गोविन्द पुत्र शिवदयाल निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई, 2.जितेन्द्र पुत्र स्व0 विशुनदयाल निवासी ग्राम कमियापुर गुलेरा थाना मानपुर जनपद सीतापुर को बड़ेल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया जेवरात, 3950/-रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल UP32PM0105 होण्डा बरामद किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में बरामद मोटर साइकिल से दिन में रेकी कर रात्रि को चोरी की घटना कारित करते है एवं चोरी किए गए सामान को बेचकर अपना जीवन यापन करते है। अभियुक्तगण द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत महादेव मंदिर से चाँदी का अर्घा व शेषनाग, करीब 02 माह पूर्व मकदूमपुर स्थित एक मकान से सोने-चाँदी के जेवरात, नाका सतरिख स्थित एक दुकान से पान- मसाला सहित अन्य सामान, दशहरा बाग स्थित एक मकान से जेवरात, नगदी व लैपटाप साथ ही नाका सतरिख अण्डर पास हाइवे के पास स्थित एक कॉलोनी के एक मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चोरी किए गए। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 225/2025 धारा 305डी बीएनएस, मु0अ0सं0 280/2025 धारा 331(4)/305ए बीएनएस , मु0अ0सं0 290/2025 धारा 303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 317/2025 धारा 305ए बीएनएस व मु0अ0सं0 455/2025 धारा 331(4)/305 ए बीएनएस पंजीकृत है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. गोविन्द पुत्र शिवदयाल निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
2. जितेन्द्र पुत्र स्व0 विशुनदयाल निवासी ग्राम कमियापुर गुलेरा थाना मानपुर जनपद सीतापुर

*बरामदगी*
1. एक अदद शेषनाग पीली धातु
2. दो अदद झुमकी पीली धातु
3. दो जोड़ी पायल सफेद धातु
4. एक अदद कमरबंद सफेद धातु
5. दो अदद अंगूठी पीली धातु
6. एक अदद मांग बेदी पीली धातु
7. एक अदद नथ पीली धातु
8. एक अदद चैन पीली धातु
9. 3950/-रुपये नकद
10. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल UP32PM0105 होण्डा नाकासतरिख अंडरपास हाईवे के पास स्थित एक कॉलोनी के एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी किए गए जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर बीएन एस पंजीकृत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button