बक्सर विधानसभा सीट से भाजपा का कमल खिलाने का दारोमदार- पूर्व आईपीएस आंनद मिश्रा के कंधो पर

रिपोर्ट : अजित चौबे / विनय चतुर्वेदी (विशेष संवाददाता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate Second List 2025) जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी भाजपा ने बक्सर से टिकट दे दिया है। वे दो महीने पहले ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी छोड़कर भाजपा में आए थे।बता दें कि आनंद मिश्रा ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके भाजपा के टिकट पर बक्सर से लड़ने की चर्चा चली थी। भाजपा में बात नहीं बन पाई तो वे निर्दलीय ही बक्सर से उतरे थे लेकिन हार गए। इसके बाद वे पीके की जन सुराज पार्टी में चले गए थे। अब बक्सर विधानसभा सीट से भाजपा का कमल खिलाने का दारोमदार उन पर रहेगा।
पहली कैंडिडेट लिस्ट में भाजपा ने 71 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। एनडीए के अंदर 101 सीटों पर लड़ रही भाजपा ने अब तक 83 सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button