बाराबंकी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने की विकास कार्यों की समीक्षा, डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जंक्शन पर तेजी से हो रहे बदलाव के दिए संकेत

 

ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी ।* उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSSY) के तहत चल रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं, संरचनात्मक उन्नयन और निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार निरीक्षण के उपरांत अशोक कुमार ने स्थानीय मीडिया और प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत की और बताया कि “बाराबंकी स्टेशन को आधुनिकता की ओर ले जाने के लिए विभिन्न चरणों में कार्य किए जा रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को न केवल तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जा रहा है, बल्कि यात्री सुविधाओं और समग्र यात्रा अनुभव को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।”

मुख्य फोकस बिंदु पर प्रकाश डालते हुए निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों की समीक्षा की।

स्टेशन भवन के नवीनीकरण को ध्यान देते हुए मुख्य भवन की संरचना को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है जिसमें आकर्षक डिजाइन, वेटिंग हॉल्स और रिटायरिंग रूम शामिल हैं।
यात्री सुविधाएं जैसे- स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, शौचालयों की संख्या और गुणवत्ता, दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं, एलिवेटेड वॉकवे और एस्केलेटर पर ध्यान दिया गया।
डिजिटल सूचना प्रणाली की बात करें तो डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, घोषणाओं की ऑटोमेटेड प्रणाली और टिकट काउंटरों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
स्टेशन सौंदर्यीकरण को लेकर हरित क्षेत्र, भित्तिचित्र, स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण और यात्री प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण भी योजना का हिस्सा है।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा स्टाफ की तैनाती और फायर सेफ्टी उपायों की भी समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक ने स्टेशन पर कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाराबंकी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को स्मार्ट सुविधाओं से युक्त बनाना रेलवे की प्राथमिकता है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि, इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग से संबंधित अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अंततः अशोक कुमार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले महीनों में स्टेशन का चेहरा पूरी तरह से बदल जाएगा और यह उत्तर रेलवे के प्रमुख मॉडर्न स्टेशनों में से एक बनकर उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button